top of page
Swararangi (Hindi): Thumri,Ghazal,Dadra,Bhaktigeet Evam Marathi Ghazal

Swararangi (Hindi): Thumri,Ghazal,Dadra,Bhaktigeet Evam Marathi Ghazal

SKU: 9788188827640
₹1,350.00 Regular Price
₹1,012.50Sale Price
-भारतीय कला संगीत में शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत की बंदिशों का तथा सुगम संगीत की रचनाओं का अपना अलग स्थान और विशिष्ट भूमिका है। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत में जहाँ बंदिश संगीत सामग्री के एक अहम् हिस्से के रूप में प्रवेश करती है, वहाँ सुगम संगीत में संगीत रचना ही एक पूर्ण घाट (विशिष्ट संगीत प्रकार) के रूप में सामने आती है। उपशास्त्रीय संगीत में बंदिश की रचना के लिए - सुर, लय, राग, ताल तथा घाट का पूर्ण ज्ञान, साहित्य में रूचि, शब्दों के प्रति प्रेम, परंपरा और नवीनता को जोड़ने की क्षमता, स्वतंत्र शैली; वैसेही सुगम संगीत में संगीत रचना के लिए विषय के अनुसार शब्दों का चयन, स्वर नियोजन और लय, ताल, इत्यादि का बंधन होता है। डॉ. प्रभा अत्रे की बंदिशों और सुगम संगीत की रचनाओं में यह सारी विशेषताएँ दिखाई देती हैं। इस पुस्तक में ठुमरी, दादरा, ग़ज़ल, भक्तिगीत तथा मराठी ग़ज़ल, भावगीत, भक्तिगीत 38 मिश्र रागों में 137 रचनाएँ हैं। एक ही राग में ठुमरी और दादरा की एक के बाद एक प्रस्तुति के लिए शब्द रचना में विषय का पूरक भाव दिखाई देता है। उपशास्त्रीय संगीत में अनछूए राग जैसे कनकांगी, शिवरंजनी, मारू बिहाग, जयंत मल्हार, नायकी कानड़ा, मध्माद सारंग के साथ ही कुछ नये जोड राग - जैसे राग काफी मल्हार, काफी रंजनी, आदि की बंदिशें भी सम्मिलित हैं। संगीत प्रेमी और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बंदिशों और संगीत रचनाओं की स्वरलिपि तथा सी. डी. भी पुस्तकों के साथ संलग्न है।
Quantity
No Reviews YetShare your thoughts. Be the first to leave a review.

Copyright © 2023 BR PUBLISHING CORPORATION - All Rights Reserved

bottom of page