Swarmayi (Hindi): Hindi Anuvaad Dr. Neelima Chhapekar
SKU: 9788188827589
₹1,200.00 Regular Price
₹900.00Sale Price
-साहित्य जगत में स्वयं कलाकार द्वारा अपने कला-विषयक विचार और अनुभव व्यक्त करनेवाली पुस्तकें नहीं के बराबर हैं। इस दृष्टि से 'स्वरमयी' का अपना एक अलग महत्व एवं विशिष्ट स्थान है। 'स्वरमयी' कोई आत्म चरित्र नहीं है, विदुषी-गायिका डॉ. प्रभा अत्रे के जीवन की यह एक अंतर्बाह्य यात्रा है। उनके गुरु और उनसे प्राप्त तालीम, गुरु समान मिले गुणीजन; स्वयं की संगीत साधना और कलाविष्कार; शिक्षण में संगीत का स्थान, संगीत का रसास्वादन, तथा व्यक्तिगत तौर पर कलाकार कैसा होता है, आदि लेख प्रस्तुत पुस्तक में समाविष्ट है। डॉ. प्रभा अत्रे की चिंतन प्रक्रिया में कुछ अनुभव तथा विचारों ने काव्यरुप धारण किया, उनमें से कुछ कविताओं का भी इस पुस्तक में समावेश है। संगीत कला के सौंदर्य की जन्मजात संवेदना तथा अपने विचारों को सरल, सुंदर भाषा में अभिव्यक्त करने की क्षमता के कारण डॉ. प्रभा अत्रे का लेखन प्रभावी, आकर्षक और सधा हुआ है। संगीत क्षेत्र में उन्हें प्राप्त चहुँमुखी अनुभव एवं सूक्ष्म निरीक्षण के कारण उनके लेखन को एक गहराई प्राप्त हुई है। लेखिका के वस्तुनिष्ठ, उदारवादी एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण자 तथा उनकी सांस्कृतिक पार्श्वभूमि के कारण 'स्वरमयी' निश्चित ही एक अमूल्य पुस्तक है।
No Reviews YetShare your thoughts.
Be the first to leave a review.

